4 Std - übersetzen

एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज लगा रहे पदकों पर निशाना
शूटिंग में भारत के पांच पदक, हिमांशु ने जीता रजत, रुद्रांक्ष को कांस्य
खेलपथ संवाद
आइची नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत ने एक साथ दो पदक अपने नाम किए। हिमांशु ढिल्लन ने रजत, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक जीता। हिमांशु ने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, रुद्रांक्ष 230.9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चीन के शेन लिहाओ ने 254.2 अंक हासिल कर एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

imageimage