15 ساعة - ترجم

सुल्तानपुर ग्रामसभा में विकास की एक और सौगात।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के प्रति हृदय से आभार, जिनके नेतृत्व में मेरे निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी कैण्ट की सुल्तानपुर ग्रामसभा में ₹10.20 लाख की लागत से श्री बसन्त मौर्य जी के आवास से श्री बनारसी जी के आवास तक इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्राप्त हुई।
आज इस विकास कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारम्भ किया गया।
शिलान्यास पूजन क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक श्री विजय सेठ जी एवं श्री रामाश्रय जी द्वारा सम्पन्न कराया गया। BDC श्री देवेन्द्र सिंह जी एवं श्री विवेक मिश्र जी ने शिलापट्ट का अनावरण किया तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री मनोज मौर्य जी ने नारियल फोड़कर परियोजना का शुभारम्भ किया।
सुल्तानपुर ग्रामसभा के समस्त सम्मानित निवासियों को इस विकास परियोजना के लिए हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
जनता की सुविधा, क्षेत्र का विकास और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी निरंतर प्राथमिकता है।
सेवा ही संकल्प। विकास ही लक्ष्य।
#आपका_विधायक_आपके_द्वार #विधायक_आपके_द्वार #विकास #विधायक #जनसेवा #जनता_का_सपना #infrastructuredevelopment #बीजेपी_के_साथ

image
image
image