9 saat - çevirmek

जम्मू के महेशपुरा में एक पेड़ के तने पर हनुमान जी जैसी आकृति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक ऑटो चालक पेड़ को पानी दे रहा था, तभी उसकी नजर इस आकृति पर पड़ी। इसके बाद से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जिस युवक ने सबसे पहले इस आकृति को देखा था, उसकी सरकारी नौकरी लग गई। अब यह घटना इलाके में आस्था और चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

image