7 ساعة - ترجم

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान सोमवार, 21 सितंबर की शाम गणपति बप्‍पा के दर्शन करने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्‍नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर फैंस हर धर्म के सम्‍मान को लेकर शाहरख के विचारों की तारीफ कर रहे हैं, वहीं वहां पंडाल में कुछ ऐसा भी हुआ जो लोगों की नजर में खटक रहा है। लालबागचा के दरबार में शाहरुख के ठीक पीछे पत्‍नी गौरी और बेटी सुहाना खड़ी थीं, लेकिन एक वीडियो क्‍ल‍िप में वह पूजा के दुपट्टे से अपना चेहरा पोंछते हुए दिख रहे हैं। यह बात लोगों को पसंद नहीं आ रही।
शाहरुख खान सोमवार को पूरे दल-बल के साथ गणपति दर्शन के लिए पहुंचे थे। साथ में उनकी सिक्‍योरिटी की टीम भी थी। पंडाल के अंदर और बाहर के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब सुर्कलेट हो रहे हैं। इनमें शाहरुख खान को भगवान गणेश की पूजा करते, तिलक लगाते देखा जा सकता है।

image