प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के ठीक एक दिन बाद कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और खुशी का पल बताया। नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीता संरक्षण अभियान को एक और अहम उपलब्धि मिली है। चार साल के प्रोजेक्ट चीता के सफर में कूनो में जन्मे इन चार नए जीवन को भारत में चीतों के संरक्षण और उनके कुनबे को बढ़ाने की दिशा में उम्मीद की एक नई किरण माना जा रहा है।

image