राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण व सहकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त करने वाले श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूँ।
गुजरात में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा व गति देने वाले वकील साहब ने अनेक कार्यकर्ताओं को एक अभिभावक की तरह गढ़ने का कार्य किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर निजाम के अत्याचार व आपातकाल के ख़िलाफ कठोर संघर्ष करने वाले लक्ष्मणराव इनामदार जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणीय है।