10 horas - Traduzir

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और हाल ही 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आईं मल्लिका शेरावत भी IAS तुकाराम मुंढे की मुरीद हो गई हैं। 49 साल की एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर की सख्त कार्रवाई और फूड सेफ्टी को लेकर कदम की तारीफ की है। उन्‍होंने इडली-चटनी खाते हुए एक वीडियो शेयर किया है और कहा कि तुकाराम मुंढे जी का धन्‍यवाद, उनकी वजह से ही शांति से बिना किसी चिंता के वह यह खाना खा सकती हैं।
एक्ट्रेस का यह वीडियो ऐसे समय में भी आया है, जब पान मसाला सरोगेट विज्ञापन के मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजा है।

image