3 Std - übersetzen

सिरसा में बहू-2 साल की बेटी जिं*दा* जलाई
बच्ची चि*ल्ला*ते-चि*ल्ला*ते बाहर आई महिला का भाई बोला-ससुराल वाले कुछ न लाने के ताने देते थे.... सिरसा में ससुराल वालों ने बहू और उसकी दो साल की बेटी जिं**दा जला दी। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दोनों को ज*ला*क*र मार दिया। घटना के समय कविता घर में अकेली थी और कमरे में उसकी 60 फीसद जली ला**श मिली। जबकि बच्ची झुलसती हुई घर से बाहर आई थी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौ**त हो गई।
महिला के भाई ने अनुसार, ससुराल वाले काफी समय से दहेज की मांग कर रहे थे। न देने पर वो बहन को पीटते थे। बहन घर छोड़कर मायके भी आ गई थी, लेकिन जीजा उसे वापस ले गए। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और सास-ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के श**व का पोस्टमॉर्टम सिरसा के सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है।
दोपहर 1:35 बजे भाई से बात, बेटी के सोने की कही बात
मृतका की पहचान शक्कर मंदोरी निवासी कविता (32) के रूप में हुई। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है। भाई सतीश ने बताया कि दोपहर 1.35 पर कविता ने उसके मोबाइल पर कॉल कर उसे बेटे के जन्मदिन की बधाई दी। कविता ने बताया कि बेटी सानवी सो रही है, वरना वह वीडियो कॉल करती। करीब दो मिनट बाद उसने पिता बनारसी दास से भी फोन पर बात की और कहा कि आप काम कर लो, बाद में बात करेगी। 2:30 बजे ससुर के नंबर से मिली बेटी के जलने की सूचना करीब 2:30 बजे मायके वालों को कविता के ससुर के मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गांव का सरपंच बताते हुए कहा कि उनकी बेटी ज-ल गई है और उसकी मौ-त हो चुकी है। परिवार के मुताबिक, पहले कविता के मामा महेंद्र सिंह गांव पहुंचे, इसके बाद मायके वाले भी शक्कर मंदोरी पहुंचे।

image