21 uur - Vertalen

जुग राज सिंह और अभिषेक की हैट्रिक,दिलप्रीत ने भी दागे तीन गोल; एशियन गेम्स में भारत की लगातार दूसरी जीत
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में 16-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा।
भारत की ओर से जुग राज सिंह ने चार गोल दागे, जबकि अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। इसके अलावा मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किया।
भारत के लिए मनदीप सिंह ने 5वें मिनट में खाता खोला। जुग राज ने 10वें, 22वें, 42वें और 53वें मिनट में गोल किए। अभिषेक ने 11वें, 17वें और 49वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया। हरमनप्रीत सिंह ने 16वें और 45वें मिनट में गोल किए। सुखजीत सिंह ने 29वें, दिलप्रीत सिंह ने 30वें, 38वें और 55वें तथा मनप्रीत सिंह ने 31वें और विवेक सागर प्रसाद ने 36वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को 16 तक पहुंचाया।
श्रीलंका की ओर से सुरेश रत्नायके ने 50वें मिनट में एकमात्र गोल किया। इससे पहले भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में इंडोनेशिया को भी 13-1 से हराया था। भारतीय टीम अब 24 सितंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी।

imageimage