18 ساعة - ترجم

🔥 ‘वोट चोरी संविधान पर सीधा हमला’ राहुल गांधी का BJP, RSS और चुनाव आयोग पर आरोप

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर BJP, RSS और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट की चोरी भारतीय जनता के खिलाफ अपराध और संविधान पर सीधा हमला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इसे अंजाम देने वालों ने “देशद्रोह का काम” किया है।

उनका यह बयान चुनाव आयोग में SIR को लेकर कथित मतभेदों की रिपोर्ट के बीच सामने आया है। चुनाव आयोग ने संबंधित रिपोर्ट पर कहा है कि उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए जा रहे हैं।

image