18 heures - Traduire

🔥 गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर रामेश्वर शर्मा की शर्त, बयान पर विवाद

भोपाल के हुजूर से BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा आयोजनों में दूसरे धर्मों के युवकों की भागीदारी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गरबा देवी सती की पूजा-अर्चना का एक रूप है और इसमें शामिल होने वालों को सनातन परंपराओं का पालन करना चाहिए।

रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ युवक गरबा आयोजनों में आकर लड़कियों को निशाना बनाते हैं और इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़ा। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्मों के युवक अगर गरबा में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें अपने परिवार की बहनों और बेटियों के साथ आना चाहिए।

इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है।

image