2 часы - перевести

🙏🏻नेपाल की सुरंग में 9 दिन मौत से जंग; न खाना था...न बाहर निकलने का रास्ता! भगवान कृष्ण के मंत्र ने बचाई जान! नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान एक अंधेरी सुरंग में नौ दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने वाले संजय साह की आपबीती किसी को भी हैरान कर देगी। कुदरत के कहर के बाद पूरी सुरंग भारी मलबे और कीचड़ से पट चुकी थी। चारों तरफ पसरे घने अंधेरे के बीच उनके पास न तो खाने का कोई सामान बचा था और न ही बाहर निकलने की कोई राह दिखाई दे रही थी।

अत्यंत विषम परिस्थितियों में संजय ने हिम्मत नहीं हारी और सुरंग की चट्टानों से रिसते पानी व बाढ़ के पानी की बूंदों को पीकर अपनी सांसों की डोर थामे रखी। लगातार अंधेरे में रहने के कारण आंखों को नुकसान न पहुंचे, इसलिए वे ज्यादातर समय आंखें मूंदकर रखते थे। जब भी मौत का खौफ हावी होता, वे भगवान कृष्ण के महामंत्र का जाप कर खुद को ढांढस बंधाते थे। आखिरकार उनकी अटूट आस्था और अदम्य साहस ने उन्हें इस कालकोठरी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

image