2 ore - Tradurre

इंदौर के राऊ में दर्दनाक हादसा!

🚨रंगवासा में स्कूली वैन की चपेट में आने से 3 साल के मासूम जीत ठाकुर की मौत हो गई। बताया गया कि वैन उसके बड़े पिता के 5 साल के बेटे को लेने पहुंची थी। घर की ओर गाड़ी मोड़ते समय बच्चा उसकी चपेट में आ गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ड्राइवर वैन लेकर मौके से चला गया। पुलिस ने वैन जब्त कर जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

#fypシ゚

image