2 часы - перевести

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के वायरल भजन को आवाज देने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की जिंदगी में अब नई उम्मीद जगी है। बचपन से दृष्टिबाधित सुनील की आंखों का इलाज कराने के लिए फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर आगे आई हैं। उन्होंने बताया कि सुनील के लिए आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लिया गया है और मुंबई पहुंचने के बाद उनकी आंखों की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इलाज से उनकी आंखों की रोशनी में कितना सुधार संभव है।

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सुनील लोधी से मुलाकात कर उनकी आंखों की जांच और इलाज में सरकारी मदद का भरोसा दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सुनील को एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा भी की थी।

‘हनुमान अंश’ की सफलता के साथ सुनील लोधी का गाया भजन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। अब उनके प्रशंसकों की नजर इस बात पर है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच के बाद उनकी आंखों के इलाज को लेकर क्या संभावना सामने आती है।

#hanumanansh #sunillodhi #mohanyadav #anupriyanagar #bundelisinger

image