1 d - Vertalen

“हमें ऐसी जगह रखा जाता है, जहां जानवर भी न रहें। ऐसा खाना मिलता है, जिसे कुत्ता भी न खाए। टॉयलेट तक खुद साफ करने पड़ते हैं।”

बाराबंकी में PAC बटालियन में तैनात जवान देवेंद्र गुप्ता ने ड्यूटी के दौरान जवानों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर गं*भी*र आ*रो*प लगाए हैं। उनका कहना है कि कई बार जवानों को ऐसी जगहों पर भेज दिया जाता है, जहां रहने की उचित व्यवस्था तो दूर, पीने के लिए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं होता। भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ता है और जर्जर बैरकों में मच्छरों व दूसरे जानवरों की परेशानी बनी रहती है।

देवेंद्र के मुताबिक, कई जगहों पर कमरे इतने खराब होते हैं कि वहां इंसान का रहना मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि बैरकों में चूहे, बिल्ली और बंदर तक घुस आते हैं, जबकि कभी-कभी बिस्तर पर सांप आने जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं। उनका सवाल है कि जवानों की सुरक्षा और रहने की व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

उन्होंने खराब भोजन, सफाई व्यवस्था और छुट्टियां नहीं मिलने को लेकर भी शिकायत की। देवेंद्र का कहना है कि PAC के करीब 1100 जवानों को अलग-अलग जिलों में कई महीनों तक ड्यूटी के लिए भेजा जाता है, लेकिन कई स्थानों पर उनके रहने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती।

देवेंद्र ने सफाई व्यवस्था के बजट को लेकर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि बैरक और टॉयलेट की सफाई के लिए फिनाइल व अन्य सामान का बजट जारी होता है, लेकिन जमीन पर उसकी पर्याप्त व्यवस्था दिखाई नहीं देती।

छुट्टी को लेकर उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने पितृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके अनुसार आवेदन मंजूर नहीं हुआ। उनका कहना है कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने बहुत कम छुट्टियां ली हैं।

वहीं, PAC बाराबंकी की ओर से कहा गया है कि जवानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने वेलफेयर बैठकें आयोजित की जाती हैं और अधिकारियों के स्तर पर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाता है। देवेंद्र का आरोप है कि इन बैठकों में जमीनी स्तर की समस्याएं पूरी तरह सामने नहीं आ पातीं।

जवानों की ड्यूटी कठिन परिस्थितियों में होती है, ऐसे में उनके लिए सुरक्षित रहने की जगह, साफ पानी, भोजन, स्वच्छता और नियमानुसार अवकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं कितनी जरूरी हैं, यह सवाल इस पूरे मा*मले के केंद्र में है।

आपकी राय में जवानों की इन समस्याओं पर क्या गं*भीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए

image