1 d - Tradurre

फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर, नहीं रहे अभिनेता मुश्ताक खान

मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने आजतक/इंडिया टुडे से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि मुश्ताक खान पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। वह करीब पांच साल से कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में बीमारी दोबारा लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

मुश्ताक खान ने ‘वेलकम’, ‘गदर’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में अपने सपोर्टिंग और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी।

उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। ॐ शांति।

image