1 h - Traducciones

भारत अब 350 किमी/घंटा की रफ्तार वाली स्वदेशी ट्रेन बनाने की तैयारी में!

भारत 2030 तक B35 नाम से हाई-स्पीड ट्रेन विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, B35 की डिजाइन स्पीड 350 किमी/घंटा होगी, जो जापान की अगली पीढ़ी की E10 सीरीज के बराबर स्पीड श्रेणी में होगी।

वहीं, इससे पहले भारत की B28 ट्रेन का 2027 में परीक्षण प्रस्तावित है, जिसकी डिजाइन स्पीड 280 किमी/घंटा बताई गई है।

जापान की E10 सीरीज का उत्पादन 2030 में शुरू होने और 2034 तक संचालन के लिए तैयार होने की उम्मीद है। ऐसे में भारत भी अपनी हाई-स्पीड रेल तकनीक को आगे बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

280 किमी/घंटा से 350 किमी/घंटा तक… भारत की रेल रफ्तार अब एक नई ऊंचाई की ओर!

image