4 Std - übersetzen

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कौने में बैठे इस शख्स को देखिए… क्या इसे देखकर लगता है कि ये भारत में विपक्ष का सबसे बड़ा नेता है? क्या यह तस्वीर यह बताती है कि इस इंसान ने अपने साहस और मेहनत से राजनीति की दिशा बदल दी?

यह तस्वीर यह भी नहीं दिखाती कि यह शख्स पिछले 20 सालों से भद्दी ट्रोलिंग झेल रहा है। यह भी नहीं दिखता कि इसी इंसान ने 4000 किलोमीटर पैदल चलकर देश की राजनीति और समाज को नई सोच दी है।

मेरे लिए यह तस्वीर बेहद खास है। यह दिखाती है कि राहुल गांधी ने बिना किसी दिखावे, सिर्फ अपनी सादगी और सच्चे मन से मनमोहन सिंह जी को अंतिम बिदाई दी है। उन्होंने देश को दिखा दिया है अपने बड़े बुजुर्ग की इज्जत कैसे की जाती है यही वजह है कि यह तस्वीर इतनी सच्ची और संजीदा है।

मनमोहन सिंह की जयंती पर सादर नमन 🙏🙏

image