6 часы - перевести

त्योहारी सीजन से पहले महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राज्यभर में चलाए गए अभियान के दौरान करीब ₹30.82 लाख मूल्य का 10,836.65 किलो/लीटर खाद्य स्टॉक जब्त किया गया। इसमें घी, खोया, पेड़ा, तेल, चाय पाउडर, मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थ शामिल हैं। मालाड ईस्ट स्थित एक डेयरी प्रोडक्ट्स यूनिट से संदिग्ध मिलावटी घी, रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल और वनस्पति का स्टॉक बरामद किया गया।

#maharashtra #foodsafetymanagementsystem #fdaaction #adulteration #breakingnews

image