2 heures - Traduire

#आपका_विधायक_आपके_द्वार
प्रतिदिन की भांति आज भी आपका विधायक आपके द्वार पर, अपने परिवार के बीच उपस्थित रहा।
शिवाला वार्ड में घर-घर जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से आत्मीय संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना और अपनेपन के साथ उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान जहां-जहां सीवर से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, वहां क्षेत्रवासियों को बताया कि शीघ्र ही पूरे वार्ड में नई सीवर लाइन एवं पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।
आपकी हर समस्या मेरी अपनी समस्या है और आपके सुख-सुविधा के लिए निरंतर कार्य करना ही मेरा संकल्प है।
आपका विश्वास और आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

image
image
image