4 Std - übersetzen

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित ABVP पदाधिकारियों से मिलकर उन्हें शानदार विजय की बधाई एवं नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
इन युवा साथियों से मिलते हुए स्मृतियां बरबस दिल्ली विश्वविद्यालय के अपने छात्र जीवन की ओर ले गईं। जिस परिसर ने मुझे छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में सेवा, संगठन और नेतृत्व के संस्कार दिए, आज उसी परिसर की नई पीढ़ी को जिम्मेदारी संभालते देखना सुखद है।
आप सभी युवा साथी ज्ञान, शील और एकता के ध्येय के साथ छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करें और अपने दायित्व को सार्थक बनाएं, यही मेरी शुभकामना है।

image