2 horas - Traducciones

पंजाब के लुधियाना में अपनी कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री मंच पर अचानक भावुक होकर रो पड़े।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि कभी इस दुनिया पर भरोसा मत करना। समाज की कड़वी सच्चाई बताते हुए उन्होंने कहा कि यह जगत बड़ा अजीब है; यहां मुर्दों को उठाया जाता है और जिंदा को गिराया जाता है।
कथा के दौरान मंच पर अमीर और गरीब के बीच के अंतर को देखकर वे काफी दुखी नजर आए। उन्होंने कहा कि लुधियाना में अमीर लोग मंच पर आकर फोटो खिंचवाकर चले गए, जबकि गरीब आदमी भीड़ में सिर्फ ताली बजाता रह गया। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में जिसके पास पैसा नहीं है, उसे कोई नहीं पूछता।
इस दौरान गला रुंधने पर उन्होंने अपने संघर्ष के दिन भी याद किए। उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार ने 15 साल तक झोपड़ी में रहकर गरीबी काटी है। उन्होंने लोगों को सीख दी कि कभी दुनिया वालों से कुछ मत मांगना, मांगना है तो सिर्फ भगवान से मांगना।

image