2 часы - перевести

पत्नी बीमार है, तुम काम चला दो!” महिला टीचर से स्कूल मैनेजर की शर्मनाक बातचीत वायरल!

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्कूल प्रबंधक दिनेश राय पर महिला शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप है।

वायरल वीडियो में महिला टीचर उसे पत्नी के पास जाने को कहती है। खुद को उसकी बेटी जैसा बताते हुए बार-बार छूने से मना भी करती है, लेकिन आरोपी कथित तौर पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आता।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। FIR दर्ज कर आरोपी मैनेजर दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिस स्कूल में बेटियों को सुरक्षित भविष्य मिलना चाहिए, वहीं महिला शिक्षिका की सुरक्षा पर गंभीर सवाल!

image