2 saat - çevirmek

कर्नाटक KPSC परीक्षा में टॉपर्स के जवाब ही नहीं, गलतियां भी एक जैसी!

14 टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं में 99.9% समानता का दावा सामने आया है। साथ ही ₹1.52 करोड़ की कथित रिश्वत के मामले ने भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्व परीक्षा नियंत्रक IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि, एक अहम अपडेट है: हाई कोर्ट के नए SIT जांच के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। CID की जांच जारी है।

कर्नाटक की पशु चिकित्सक भर्ती परीक्षा में सामने आया यह मामला अब सिर्फ पेपर लीक का नहीं, बल्कि योग्य उम्मीदवारों के भविष्य और पूरी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है।

image