12 uur - Vertalen

लालरेम्सियामी के गोल की बदौलत 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम बनी एशियन चैंपियन
चीन को 1-0 से हराकर जीता स्वर्ण
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत ने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 44 साल का इंतजार समाप्त कर दिया। भारत ने इससे पहले 1982 में एशियन गेम्स का महिला हॉकी स्वर्ण पदक जीता था।

image