2 horas - Traducciones

35 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की 2023 में शादी हुई थी, 1 साल के अंदर पत्नी प्रेगनेंट हुई और 7वे महीने में ही बच्चे का जन्म हो गया।
उस बच्चे के लिए शुरुआत के दिनों में होने वाले मेडिकल खर्चे बढ़ रहे थे, और साथ ही संभव पर मानसिक दवाब भी।
धीरे- धीरे खर्चे वेतन से ज्यादा होने लगे और साथ ही पत्नी ने भी तलाक लेने की जिद ठान ली।

आखिरकार 2025 में संभव का तलाक़ तो हो गया, पर इसके साथ ही कोर्ट ने संभव को आदेश दिया कि वो 3 करोड़ गुजारा भत्ता के रूप में पत्नी को दे । उन 3 करोड़ में से 1 करोड़ तो किसी तरह संभव ने अपनी पत्नी को दे दिए थे।
और कुछ समय बाद ही संभव को 1 करोड़ की दूसरी किश्त अपनी पत्नी को देनी थी।
जिंदगी भर साथ निभाने वाले रिश्ते ने तो मुश्किल से पहला साल ही साथ निभाया होगा, क्योंकि दूसरा साल आते- आते उनके बीच झगड़े शुरू हो गए थे।
और फिर तीसरे साल में कोर्ट ने उनके रिश्ते के खत्म होने की पक्की मुहर लगा दी थी।
सोचिए जो इंसान पहले से ही पैसे की तंगी झेल रहा हो, उसे कोर्ट ने और कभी उसकी जीवन संगनी रही उस महिला ने मिलकर पूरी तरह से निचोड़ कर रख दिया था।
अब ऐसी स्थिति में इंसान डिप्रेशन में तो जाएगा ही।
मर्द की भी भावनाएँ आहत होती हैं, ये और बात है कि उसे वो औरतों की तरह आंसुओं में बहा नहीं पाते।
शायद इसी वजह से उनके अंदर घूटन भर जाती है।
अपने अंदर ढेरों परेशानी, कर्जदार के ताने और उनके प्रेशर सबने मिलकर #संभव की उम्मीदों को धराशायी कर दिया होगा तभी तो वो सुपरनोवा सोसाइटी के स्पाइयरा टावर में आकर रूका था।

अगले दिन उसे चेक आउट करना था।
पर संभव तो वहां से लौटने के लिए आया ही नहीं था।
जिस वक्त वो बालकनी से कूदने वाला था, उसे पास के फ्लैट में काम करने वाले एसी मैकेनिक ने रोकने की कोशिश की थी, वो संभव को समझाना भी चाह रहे थे।
पर संभव ने तो वही किया जो उसने पहले से ही तय कर रखा था।
उसने चारों मैकेनिक को डराते हुए कहा था, मुझे छोड़ दो वरना मैं अपने साथ आप सबको लेकर कूद जाऊंगा।
उन लोगों ने भी डर से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे।
संभव ने आ*त्*मह*त्*या करने से पहले अपने पापा को भी मैसेज लिखा था कि जब मैं ही नहीं रहूंगा तो कर्जदार आपको भी परेशान नहीं करेंगे।

और फिर संभव ने अपना फोन ऑफ कर लिया था।
माना जिंदगी सौरभ को छल रही थी, पर एकबार वो अपने बूढ़े माँ- बाप के बारे में तो सोच लेता।
उनके लिए तो ये जिंदगी और पहाड़ सी हो जाएगी।
#sambhavjain #supernovabuilding #bhaiyajeenewswale #delhi #viralnews

image