7 saat - çevirmek

🚨बॉयफ्रेंड का कर्ज चुकाने के लिए गर्लफ्रेंड ने ATM से की 42 लाख रुपये की लूट, जिसके बाद प्रेमी तो रकम लेकर फरार हो गया लेकिन प्रेमिका पुलिस के हत्थे चढ़ गई। राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामनगरिया इलाके से सामने आए इस चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने जांच के बाद एक युवती को धर दबोचा है।

यह सनसनीखेज वारदात 14 सितंबर की सुबह बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में कैश लोडिंग के दौरान हुई थी। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी मस्तराम मीणा को बैंक से जुड़े संपर्क के जरिए एटीएम में बड़ी रकम आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद कर्ज चुकाने के इरादे से लूट की साजिश रची गई। साजिश के तहत गर्लफ्रेंड अंशु एटीएम के पास रहकर लगातार निगरानी कर रही थी और पल-पल की जानकारी प्रेमी को दे रही थी। जैसे ही कैश पहुंचा, बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बैंककर्मियों को डराकर 41.70 लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती अंशु को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26.80 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है। वहीं, मुख्य आरोपी मस्तराम मीणा समेत तीन अन्य साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।

image