🚨असहनीय घटना: भदोही में पिता ने बेटी पर की दरिंदगी👇
भदोही में एक पिता ने अपनी 20 साल की बेटी को बंधक बनाकर दो महीने तक रखा। उसे खाना-पीना तक नहीं दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने उसे छत पर टीनशेड के नीचे से रेस्क्यू किया। वह बेहद कमजोर हालत में मिली। केवल हडि्डयों का ढांचा बचा था। उसकी भूख-प्यास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एंबुलेंस में उसने एक बार में डेढ़ लीटर पानी पी लिया।

डॉक्टर के अनुसार, गंदगी के कारण उसके शरीर की स्किन सड़ने लगी थी और पैरों के नाखून काफी बढ़ गए थे। जिला अस्पताल में जांच हुई तो हीमोग्लोबिन सिर्फ 6 ग्राम और प्लेटलेट्स 59 हजार मिले।

मामला जिला मुख्यालय के एक इलाके का है। उधर, युवती के नाबालिग छोटे भाई ने आरोप लगाया कि पिता उसकी बहन के साथ गलत काम करते थे।

*क्या हुआ है -*
- मामला *भदोही के ज्ञानपुर नगर* का है
- आरोप है कि एक पिता ने अपनी 20 साल की बेटी को कई महीनों तक घर में कैद रखा, खाना-पीना तक नहीं दिया, बीमार होने पर इलाज भी नहीं करवाया
- घर में सिर्फ पिता और 15 साल का छोटा भाई रहते थे। पिछले 4-6 महीने से लड़की बाहर दिखी ही नहीं थी।
- पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने Dial 112 पुलिस को बताया, पुलिस ने ताला तोड़कर उसे छत पर टीनशेड के नीचे से रेस्क्यू किया। तब वो बेहद कमजोर हालत में, जमीन पर पड़ी मिली थी।

पुलिस ने लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच कर रही है। #crimenews #breakingnews #viralnews #hindinews #bhadoinews #upnews #nonfollowersviewers #yahussain #lifelessons

image