2 ore - Tradurre

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय बची सिंह रावत जी ‘बच दा’ की जयंती पर आयोजित "स्मृति समारोह" कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्मृति समारोह कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, धर्मनगरी हरिद्वार से सांसद आदरणीय त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, सांसद एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री आदरणीय अजय टम्टा जी समेत भाजपा परिवार के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सादगी की प्रतिमूर्ति, हँसमुख स्वभाव और आत्मीयता के प्रतीक स्व. बच्ची सिंह रावत 'बचदा' जी एक ऐसे जननायक थे, जिन्होंने हर दिल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। जन-जन के प्रिय, ज़मीन से जुड़े 'बचदा' जी अपनी सहृदयता और सेवाभाव के लिए सदैव याद किए जाएँगे।🙏🏻

image
image
image