2 Std - übersetzen

देहरादून के क्लेमेंट टाउन से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया।
यहां एक iPhone चोरी होने के बाद कथित चोर ने उसी फोन से उसके मालिक के परिवार को मैसेज कर दिया।
हैरानी की बात ये रही कि मैसेज में फोन का पासवर्ड तक मांगा गया।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, इलाके में पहले भी कई मोबाइल और दूसरे सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं।
परिवार ने CCTV फुटेज और मैसेज के स्क्रीनशॉट पुलिस को दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अलग-अलग चोरी की घटनाओं के बीच कनेक्शन भी देखा जा रहा है।
अब सवाल ये है कि आखिर चोरी के पीछे कौन है और पुलिस कब तक आरोपी तक पहुंचती है?
#dehradun #clementtown #dehradunnews #uttarakhandnews #iphonechori #mobilechori #phonechor #password #viralnews #crimenews #breakingnews #hindinews #uttarakhandpolice #cctv #crimeupdate #latestnews #viralvideo #dehraduncrime #newsupdate

image