7 horas - Traduzir

105 साल की कमला बाई लाठी के सहारे जनसुनवाई में पहुंचीं। बुजुर्ग महिला को देखकर गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल खुद जमीन पर बैठकर उनकी फरियाद सुनने लगे।

कमला बाई ने आरोप लगाया कि बेटों ने उनकी जमीन 4 लाख रुपये में बेच दी, रकम अपने पास रख ली और बाद में उन्हें परेशान किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके जेवर ले लिए गए और खाना देना तक बंद कर दिया गया।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए संवेदनशीलता और मानवीयता की मिसाल बन गया।

#motivation #inspiration #marriage #viralnews #hindinews #lifelesson #positivethinking

image