छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फूलचौक स्थित माता दुर्गा के पूजा पंडाल में आग लगने की घटना सामने आई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।मिली जानकारी के अनुसार, पंडाल में माता के फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक पंडाल में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह आतिशबाजी बताई जा रही है, हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।