🚨 ध्रुव राठी ने दिखाया भारतीय पासपोर्ट, बोले- मैं भारतीय नागरिक हूं, मेरा अपहरण किया गया!
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने दिल्ली में CJP के प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए जाने के बाद वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने भारतीय पासपोर्ट दिखाते हुए कहा कि वह भारतीय नागरिक हैं और रहेंगे।
ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि उन्हें गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया, बल्कि गुरुग्राम स्थित घर से जबरन ले जाया गया। वहीं, पुलिस की ओर से इसे हिरासत की कार्रवाई बताया गया। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है