14 heures - Traduire

पानीपत की मुखीजा कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 35 वर्षीय शीतल के रूप में बताई जा रही है, जो एक निजी स्कूल में टीचर थी।
जानकारी के अनुसार, शीतल सुबह घर से स्कूटी पर सवार होकर अपने स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में मुखीजा कॉलोनी के पास वह एक अन्य निजी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि शीतल 10 साल के बेटे की मां थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

image