3 часы - перевести

💔 दिल दहला देने वाली घटना! झाड़ियों के बीच मिला मासूम लावारिस बच्चा… आखिर किसने छोड़ा इसे इस हाल में? 😢
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के धोबौली गांव में अंडरपास के पास झाड़ियों में एक लावारिस बच्चा मिलने से इलाके में चर्चा फैल गई। जानकारी के अनुसार, बच्चे को प्रशासन ने एक स्थानीय व्यक्ति को सौंप दिया।
आखिर इस मासूम को झाड़ियों के बीच छोड़ने की वजह क्या है? यह सवाल हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा है। बच्चे के माता-पिता और उसे वहां छोड़ने के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
🙏 मासूम बच्चों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।