दमोह जिला अस्पताल में मरीज के परिजन से पोंछा लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में फर्श साफ करती दिखाई दे रही महिला मरीज की मां बताई जा रही है. दरअसल, तेजगढ़ क्षेत्र के सिमरिया गांव की रहने वाली 58 वर्षीय हल्की बहू अपने बीमार बेटे का इलाज कराने रात के समय जिला अस्पताल पहुंची थीं. महिला के अनुसार, उनके बेटे को डायरिया की शिकायत थी. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान मरीज द्वारा अस्पताल के फर्श पर गंदगी फैल गई. इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने सफाईकर्मी बुलाने के बजाय महिला से ही फर्श साफ करने के लिए कह दिया. #madhyapradesh #videoviral #damoh #mother #viralnews