4 ore - Tradurre

नक्सलियों द्वारा किए गए IED विस्फोटों में जिन निर्दोष लोगों ने अपने हाथ-पैर गंवाए, उन्हें कृत्रिम अंग लगाकर पुनः आत्मनिर्भर जीवन देने का कार्य #sevasankalpabhiyan के तहत बस्तर संभाग में चल रहा है। आज दंतेवाड़ा में आयोजित द्वितीय निःशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिव्यांग बहनों-भाइयों से संवाद किया।
5 से 7 अक्टूबर को जगदलपुर में हुए प्रथम चरण में 3,600 से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हुए, जिनमें अकेले बस्तर जिले से 1,570 हितग्राही शामिल थे।
मोदी जी के नेतृत्व में नक्सलवाद समाप्त हुआ, अब नक्सलियों के दिए हर घाव पर मरहम लगाना और हर पीड़ित को सम्मान के साथ जीवन देना हमारा संकल्प है।

image