3 часы - перевести

देश की राजधानी दिल्ली में इस साल दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ कॉकरोच का 30 फुट ऊंचा पुतला भी जलाया जाएगा। पीतमपुरा में रामलीला का आयोजन करने वाली श्री केशव रामलीला समिति ने यह फैसला लिया है।
समिति के मुताबिक, कॉकरोच गंदगी और मैल का प्रतीक है। इसके पुतले को जलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। समिति ने इसे स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान से भी जोड़ा है।
#delhi #dussehra #ravana #cockroacheffigy #ramlilacommittee #swachhbharat

image