5 часы - перевести

राज्यस्तरीय बालिका कबड्डी में हरिद्वार का दबदबा, अंडर-19 में जीता स्वर्ण
अंडर-17 में उपविजेता रहा हरिद्वार, उधम सिंह नगर और चमोली ने भी मारी बाजी
खेलपथ संवाद
पुरोला (उत्तरकाशी)। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड की ओर से पुरोला के कमल नदी स्थित खेल मैदान में 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय बालिका माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया। हरिद्वार की टीम अंडर-19 वर्ग में विजेता और अंडर-17 वर्ग में उपविजेता रही।

image
image
image