कभी-कभी बिजनेस की शुरुआत एक छोटी-सी कमी को पहचानने से होती है। कोलकाता के यश सारावगी को लगा कि भारतीय पुरुषों के एथनिक कपड़ों में पारंपरिक डिजाइनों से आगे बढ़कर कुछ आधुनिक और स्टाइलिश विकल्प होने चाहिए। इसी सोच से 2018 में KISAH की शुरुआत हुई।
ब्रांड ने ऑनलाइन मार्केटप्लेस के जरिए पुरुषों के कुर्ते, शेरवानी और खास मौकों पर पहने जाने वाले कपड़े बेचना शुरू किया। धीरे-धीरे यश की बहन यश्वी लदासरिया भी कारोबार से जुड़ीं और बाद में सौरव कोठारी सह-संस्थापक बने।