12 hrs - Translate

अयोध्या की बेटी ने भारतीय नौसेना में कमांडर बनकर बढ़ाया देश का मान!
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के ग्राम मंगलपुर निवासी कमांडर पारुल सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और अदम्य जज्बे से भारतीय नौसेना में गौरवपूर्ण पहचान बनाकर पूरे समाज और देश का मान बढ़ाया है। 💐
भारतीय वायुसेना में कार्यरत पिता श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं माता श्रीमती रंजना सिंह की सुपुत्री पारुल सिंह ने जून 2021 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया। सैन्य सेवा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्पीति हाफ मैराथन 2025 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी फिटनेस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का शानदार परिचय दिया।
नौसेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान के प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पारुल सिंह की यह गौरवशाली उपलब्धि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है और इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
समस्त क्षत्रिय समाज की ओर से गौरवशाली बेटी कमांडर पारुल सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।

image