4 часы - перевести

दिवंगत फिल्ममेकर कुकू कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने पति के निधन के करीब दो महीने बाद एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरुणा ईरानी की आवाज में पति के पीछे छूट जाने का दर्द साफ महसूस किया जा सकता है। इसी के साथ उनकी आवाज में वो हिम्मत भी है जिसके दम पर वे उठकर खड़ी हुई हैं और वापस जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिशें कर रही हैं। अरुणा ईरानी ने इस मुश्किल समय में साथ देने के लिए अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस का कहना है कि लोगों से मिले इसी प्यार की वजह से उन्हें दोबारा काम पर लौटने की हिम्मत मिली है।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अरुणा ईरानी अपने फैंस का अभिवादन करती नजर आईं और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने के लिए आभार जताया। वीडियो में वह कहती हैं, 'नमस्कार, कुकू जी के जाने के बाद आप सभी ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए मैं दिल से बहुत-बहुत आभारी हूं।'

image