11 uur - Vertalen

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील स्थित हवील कुलवान गांव की नेहा कांडपाल ने आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा के पिता नारायण दत्त कांडपाल पेशे से ड्राइवर हैं और मां आशा देवी गृहिणी हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार से हाईस्कूल और राइका सिरकोट से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने वाली नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है और वे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई हैं।
​#nehakandpal #itbp #uttarakhandpride #bageshwar #womenempowerment #garurnews

image