3 Std - übersetzen

महुआ में सड़क हादसाः दो दोस्तों की मौत, तीसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा !
स्थानः सिंह राय पश्चिमी यादव टोला, वार्ड संख्या 16, महुआ, वैशाली।
मेले से खुशियां लेकर घर लौट रहे तीन दोस्तों की जिंदगी रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अभिषेक और अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रीतम गंभीर रूप से घायल है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।
▲ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दें। घायल प्रीतम के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
▲ अपीलः वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपकी एक लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।

image