6 horas - Traducciones

पंजाब में पहली बार होगी एशियन हॉकी चैंपियनशिप, दर्शकों की एंट्री रहेगी मुफ्त
मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह ने एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की पंजाब में मेजबानी को पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब को इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिला है। टूर्नामेंट के लीग मुकाबले 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल, फाइनल और तीसरे स्थान के मुकाबले 4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे। भारत, बांग्लादेश, जापान, चीन, मलेशिया और दक्षिण कोरिया की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। स्टेडियमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मेयर ने बताया कि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह मुफ्त रहेगा। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और बच्चों को खेलों से जोड़ने की अपील की।
#asianhockeychampionship #punjabsports #mohali #jalandhar #hockeyindia #bhagwantmann

image