आज मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी ने देहरादून में ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ का फ्लैग ऑफ किया तथा वॉकथॉन में प्रतिभाग कर रहे युवाओं को नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने हेतु शपथ दिलाई।
भाजपा की धामी सरकार नशे के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। देवभूमि उत्तराखंड को पूर्णतः नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ समाज में जागरूकता और जनभागीदारी के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी, विधायक श्रीमती सविता कपूर जी, उत्तराखण्ड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष श्री अशोक वर्मा जी, डॉ. विकास लोईवाल जी, ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


