3 heures - Traduire

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा बीते दिनों कानपुर में मंच पर भड़क गई थीं। उन्‍होंने बीच में ही कार्यक्रम छोड़ दिया था। इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब वह इसको लेकर कानूनी विवाद में घिर चुकी हैं। 'कच्चा बादाम' गाने पर अपनी वायरल डांस रील से मशहूर हुईं अंजलि को ₹1.20 करोड़ के हर्जाने का लीगल नोटिस भेजा गया है।
यही नहीं, उन पर कानपुर में आयोजित नवरात्र इवेंट को बीच में छोड़कर जाने और शहर के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं।

image