उधमपुर | ब्रेकिंग
सौतेले बेटे पर महिला को डीजल डालकर जलाने का आरोप, इलाज के दौरान मौत
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले की हाउसिंग कॉलोनी में घरेलू विवाद के बीच 40 वर्षीय सुषमा देवी की कथित तौर पर आग लगाने से मौत हो गई। आरोप है कि उनके सौतेले बेटे मोक्ष वर्मा ने बुधवार शाम उन पर डीजल डालकर आग लगा दी।
घटना में सुषमा देवी करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई थीं। उन्हें पहले जिला अस्पताल उधमपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) जम्मू रेफर किया गया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। वारदात से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में घरेलू विवाद के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
#udhampur #jammukashmir #breakingnews #crimenews #udhampurnews #jammunews #crimeupdate #policeinvestigation #indianews #samacharplus24x7