6 saat - çevirmek

श्री गोल्ज्यू दरबार
"जो दुनिया से हारा, उसे यहां मिला सहारा"
गोल्ज्यू (गोलू देवता) को न्याय का देवता कहा जाता है, लाखों लोगों की मान्यता है कि जब उन्हें कहीं न्याय नहीं मिला तब गोल्ज्यू के दरबार में आकर अर्जी लगाई, तब उनके साथ असल में न्याय हुआ।
गोल्ज्यू देवता के दरबार में हजारों लोग न्याय की उम्मीद में चिट्ठियां लिखकर लटका जाते हैं और जब उनकी मुराद पूरी हो जाती है तो श्रद्धानुसार उनके दरबार में घंटियां चढ़ा कर जाते हैं।
गोल्ज्यू देवता के दरबार में सजी हजारों घंटियां इस बात का सबूत है कि इस दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटा।
किसी की औलाद की मुराद पूरी हुई तो किसी को मनवांछित जीवन साथी मिला तो किसी का रुका हुआ काम बन गया।
गोलू देवता सभी की न्यायोचित मनोकामना पूरी करते हैं।

image