10 hrs - Translate

| दौसा | ब्रेकिंग

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, चार बहनों के इकलौते भाई की भी गई जान।

राजस्थान के दौसा जिले के गुढ़ाकटला क्षेत्र के ढोलका दांगड़ा गांव में बिजली करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में रतीराम गुर्जर (5 और उनके बेटे सचिन गुर्जर (21) की जान चली गई। दोनों गुरुवार सुबह खेत पर काम करने गए थे।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर रतीराम के भाई सुरेश ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे। वहां पिता-पुत्र के शव पड़े मिले। दोनों के शरीर पर जलने के निशान थे। परिजन दोनों को बांदीकुई उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक आशंका है कि खेत में एक व्यक्ति को करंट लगने के बाद उसे बचाने की कोशिश में दूसरा भी करंट की चपेट में आ गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

रतीराम रेलवे में कार्यरत थे, जबकि सचिन जयपुर में नर्सिंग की तैयारी कर रहा था। सचिन चार बहनों का इकलौता भाई था। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो गांव में शोक की लहर छा गई। ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
😭😭😭😱🤬

#dausa #rajasthannews #breakingnews #electricshock #dholkadangda #bandikui #rajasthanbreaking #tragicnews #dausanews #samacharplus24x7

image